Press "Enter" to skip to content

आख़िरकार चक्काजाम हुआ ख़त्म: घटनाक्रम की होगी मजिस्ट्रेट जाँच, आरक्षकों को किया निलंबित, कलेक्टर, विधायक़ ने दिए 50-50 हजार / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के पोहरी चौरहे पर 26 घंटे से लगा चक्काजाम आखिरकार ख़त्म हो गया. पूरे इस मामले में अब मजिस्ट्रेट जाँच होगी. साथ ही आरक्षकों को अब निलंबित कर दिया हैं. कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे को लाइन अटैच कर दिया हैं. इसके बाद अब परिजनों ने चक्केजाम को समाप्त कर दिया हैं.

शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने पीड़ित परिवार को 50 हजार, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन ने 50 हजार की, पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने 51 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी हैं. साथ ही सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर से आर्थिक सहायता राशि की मांग की हैं. घटना की एक्सीडेंट रिपोर्ट होगी.

यह था पूरा घटनाक्रम

बता दें 20 वर्षीय रविन्द्र पाल अपने दो रिश्तेदार रामवीर पाल और राजकुमार पाल के साथ बाइक से सिरसौद थाना क्षेत्र के किरौली गांव अपनी बड़ी बहन के ससुराल किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था। वहीं, अन्य परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले थे।

परिजनों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने बाइक को रोकने के लिए अचानक से  आग लगा दिया था। पुलिस की गलती से उनके घर के इकलौता बेटे के मौत हो गई थी. इस मामले में मृतक के परिजनों के साथ कोतवाली पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में मारपीट करने के आरोप भी परिजनों ने लगाए हैं साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर एफआईआर की मांग को लेकर अड़े हुए थे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!