Press "Enter" to skip to content

सिलेंडर की लेजम लीक होने से लगी आग, महिला के हाथ पैर झुलसे, सुबह 5 बजे की घटना, चूहे ने काट दी लेजम / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली पुरानी शिवपुरी में एक बुजुर्ग महिला आग में झुलस गई. जिसका जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसका उपचार जारी है.

जानकारी के अनुसार चैनू रजक पत्नी चिन्ना रजक उम्र 60 साल गुरुवार की सुबह 5 बजे अपने घर पर चाय बना रही थी. इसी दौरान लेजम लीक होने के कारण आग लग गई. जिससे महिला के हाथ पैर झुलस गई.

महिला ने बताया कि शायद चूहे ने लेजम को काट दिया था. जिसके कारण वह लीक हो गई और उसमें आग भड़क गई. आग लगने की जैसे ही खबर बेटे को लगी तो बेटा अंदर आया उसने रेगुलेटर बंद किया. जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं. जहां पर महिला का उपचार जारी है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!