Press "Enter" to skip to content

खाद की लाइन में लगे किसान पर ट्रैक्टर चढ़ने से पसलियां और पैर फ्रैक्चर, गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर, ड्राइवर फरार / Shivpuri News

शिवपुरी के लुधावली क्षेत्र के खाद गोदाम पर खाद लेने आए किसान के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। पहिया ऊपर से गुजरने पर किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से ग्वालियर रैफर कर दिया। उसकी पसलियां और पैर में फ्रैक्चर है।

कोतवाली क्षेत्र के नौहरी चक्क रतनपुर गांव का रहने वाला 45 वर्षीय किसान कल्लू कुशवाह, मिश्री कुशवाह और गजराज कुशवाह लोडिंग लेकर लुधावली क्षेत्र के खाद गोदाम पर पहुंचे थे। तीनों दिन भर खाद के इंतजार करते रहे। शाम को तीनों का नंबर आया। वे खाद के लिए लाइन में लगे, तभी ड्राइवर ने ट्रैक्टर को बैक किया, जिसकी चपेट में कल्लू कुशवाह आ गया। कल्लू के ऊपर से ट्रैक्टर का अगला पहिया गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!