शिवपुरी में जंगल काटकर माफिया अब शहर तक लकड़ियों की सप्लाई पहुंचाने लगे हैं। इस क्रम में जंगल के पेड़ काट कर ट्रॉली में भरकर शिवपुरी की किसी आरा मशीन पर माफियाओं द्वारा पहुंचाई गई थी। लेकिन शहर के जागरूक लोगों ने अवैध लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग की टीम बुलाकर पकड़वा दिया।
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर क्षेत्र में रात के अंधेरे में लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा गया था। बाद में इस ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा कर पकड़वा दिया गया। वन अमले ने लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया है। बता दें कि शहर में आरा मशीन आज भी संचालित हैं। यहां साठगांठ कर माफिया जंगल की लकड़ियों को काटकर उन्हें टैक्टर-ट्रॉली में भरकर शहर की आरा मशीनों पर भेजने का काम कर रहे हैं।
इस मामले में वन विभाग के रेंजर गोपाल जाटव का कहना है कि अवैध लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया था। जिसे जब्त कर डिपो में खड़ा करवाया गया हैं। मामले में प्रकरण भी पंजीबद्ध किया गया है।

आरा मशीनों पर जंगल की लकड़ी पहुंचा रहे थे माफिया: वन विभाग ने फतेहपुर में अवैध लकड़ी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment