शिवपुरी: आह्वान अखाड़ा दिल्ली के संत की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ट्रैक्टर ने पंच गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे संत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह हादसा करैरा अनुविभाग के सीहोर थाना क्षेत्र में सिंध नदी के बहगवां पुल पर हुआ है। जानकारी के मुताबिक कालीघाट बजीराबाद आव्हान अखाड़ा दिल्ली के संत विजय पुरी पुत्र नामालूम पुरी की 7 नवंबर की रात सड़क हादसे में मौत हो गई है।
टाटा पंच गाड़ी क्रमांक यूपी65 ईएक्स2957 के चालक मंगल गिरी प्रजापति ने सीहोर थाना पुलिस को बताया कि वह संत विजय पुरी के संग प्रयागराज महाकुंभ का निमंत्रण देने पंच गाड़ी से बगीचा सरकार आश्रम करैरा आ रहे थे।
बहगवां सिंध नदी पुल पर 7 नवंबर की रात 10:30 बजे जैसे ही पहुंचे, करैरा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी33 एसी5877 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी में टक्कर मार दी। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे विजय पुरी के शरीर में गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में खुद चालक भी घायल है। सीहोर थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मारी, आह्वान अखाड़े के संत विजय पुरी की मौत, चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रन्नौद पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश / Shivpuri News<br>
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment