Press "Enter" to skip to content

बेटी के जन्म की खुशी में नाचते हुए लहराए हथियार: फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिस्टल-कट्टा के साथ दो को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के अव्वल बगेधरी गांव में डीजे पर डांस के दौरान हवा में अवैध हथियार लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। हथियार के साथ फोटो वायरल होने के बाद करैरा पुलिस एक्टिव हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने डीजे पर हवा में हथियार लहराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद कर लिया है।

पुलिस पड़ताल में सामने आया कि अव्वल बगेधरी गांव के रहने वाले मनोज परिहार (22) के यहां बच्ची पैदा हुई थी, इसी खुशी में मनोज ने डीजे बजवाया था। इस दौरान उसके रिश्तेदार और दोस्त भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में डीजे पर नाचते वक्त हवा में हथियार लहराए गए थे। इसके फोटो जमकर वायरल भी हुए थे। बाद में यह फोटो एसपी अमन सिंह राठौड़ तक पहुंचे थे। एसपी ने करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई को वायरल फोटो में अवैध हथियार के साथ दिखाई दे रहे युवकों की तलाश कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।


करैरा थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि वायरल फोटों में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर ली गई थी। जिनमें एक का मनोज परिहार पुत्र विसराम परिहार (22) निवासी अव्वल बगेधरी और दूसरे का नाम राजकुमार परिहार पुत्र बच्ची परिहार (22) निवासी ग्राम मछावली था। दोनों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। शुक्रवार को सूचना मिलने पर दोनों को मुगावली रोड से पकड़ा था। तलाशी लेने पर राजकुमार परिहार के पास से एक 32 बोर की देशी पिस्टल 3 जिन्दा राउंड मिले थे। वहीं, मनोज परिहार के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिन्दा राउंड के मिला था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से हथियारों के सप्लायर के वारे में भी पूछताछ कर रही हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!