दिनारा-शिवपुरी दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर में गुरुवार को फसल गिरदावरी व अतिक्रमण जांच करने गए पटवारी की चार युवकों ने मारपीट कर खसरा नक्शा व अतिक्रमण पंजी फाड़ दी। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर लिया है। ग्रामीण भी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कराने गए थे, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया। पटवारी पीयूष साहू (29) पुत्र कोमल साहू निवासी हाली निवासी करैरा पटवारी हल्का क्रमांक 148 ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब में अपने साथी टिंकल माथुर व नरेंद्र जाटव के साथ पटवारी हल्का छितीपुर में फसल गिरदावरी व अतिक्रमण जांच के लिए गए थे। जैसे ही हम छितीपुर गौचोनी रोड पर सर्वे क्रमांक 910 में फसल गश्त कार्य कर रहा था। तभी छिपीपुर निवासी जितेंद्र लोधी, नीरज लोधी, संकेत लोधी, राकेश लोधी आए और मुझसे बोले कि तुम फसल गिरदावरी का काम यहां नहीं करोगे और जितेंद्र लोधी ने खसरा नक्शा व अतिक्रमण पंजी छीन लिया। मैंने जितेंद्र से खसरा मांगा तो उसने खसरा नक्शा व अतिक्रमण पंजी फाड़ दी। जितेंद्र लोधी ने डंडे से मारपीट की। इससे मेरे पीछे पीठ व दाहिने हाथ में अंदरूनी चोटें आई हैं। इसके बाद नीरज, संकेत व राकेश लोधी ने मुझे जमीन पर पटक कर मेरी लात घूसों से मारपीट की है। घटना के समय मेरे साथी टिंकल माथुर व नरेंद्र जाटव ने बीच बचाव किया। तो मुझे जान से मारने की धमकी भी दी है।

अतिक्रमण की जांच करने गए पटवारी की पीटा, चार पर केस दर्ज / Dinara News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
- पलायन और अंधविश्वास से जूझकर टीबी को मात, जमुना आदिवासी बनीं प्रेरणा / Shivpuri News
- घर बैठे गैस सिलेंडर बुक करें: पढ़िए कैसे करें बुकिंग, नंबर जारी / Shivpuri News
- शिवपुरी में दून जूनियर प्ले स्कूल का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 30 बच्चों के प्रवेश / Shivpuri News





Be First to Comment