शिवपुरी: जिले के रन्नौद कस्बे के वार्ड 5 में सोमवार की शाम एक कच्चे मकान में आग भड़क गई। आग लगने से कमरे में भरा टेंट का सामान जलकर खाक हो गया। बाद में ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। रन्नौद थाना पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक नगर रन्नौद निवासी अनिल जैन टेंट हाउस का काम करते हैं। उनका टेंट का सामान एक कच्चे मकान में भरा हुआ रखा था। सोमवार की शाम अचानक से आग भड़क गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक टेंट का सारा सामान जलकर खाक हो गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
टेंट व्यवसाई अनिल जैन ने बताया कि मैं अपनी टेंट हाउस की दुकान पर था तभी बच्चों ने मुझे सूचना दी कि घर में बने कच्चे कमरे में आग भड़क गई है। आगजनी की इस घटना में उसके 100 गद्दे, 200 रजाई, 60 कुर्शियां, पर्दा , सीलिंग, माइक, पंखा, बिजली की केबिल के अलावा दूसरा सामान जलकर खाक हो गया है।

टेंट व्यवसाई के कच्चे मकान में भड़की आग, सामान जलकर हुआ खाक, रन्नोद का मामला / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment