शिवपुरी। सर्किल जेल शिवपुरी में हत्या के केस में बंद माता-पिता के संग रह रही 7 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई है। 12 जनवरी को गंभीर हालत के चलते परी लोधी को दोपहर में जीएमसी हॉस्पिटल शिवपुरी से ग्वालियर रेफर किया। ग्वालियर पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। सर्किल जेल में निरपराध बच्ची की मौत को लेकर मां ठंड लगकर बीमार होने की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक सर्किल जेल में माता-पिता के संग रह रही परी लोधी (7 माह) पुत्री शंभू लोधी की 12 जनवरी को मौत हो गई है। बच्ची की मौत के संबंध में सर्किल जेल शिवपुरी के जेलर दिलीपसिंह ने बताया कि 16 नवंबर 2021 को बच्ची उसकी मां उमा भारती लोधी व पिता शंभू लोधी के संग आई थी। माता-पिता के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज है। चूंकि बच्ची की उम्र उस वक्त छह माह थी, इसलिए उसे उसकी मां के संग रखा था। बच्ची 28 दिसंबर 2021 को बीमार हुई तो जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया और 3 जनवरी 2022 को छुट्टी हो गई, लेकिन 10 जनवरी को फिर से बच्ची की तबियत बिगड़ी और जिला अस्पताल शिवपुरी भिजवाया। जिला अस्पताल से 11 जनवरी को बच्ची को जीएमसी हॉस्पिटल शिवपुरी में शिफ्ट कर दिया। गंभीर हालत के चलते 12 जनवरी की दोपहर बाद बच्ची को ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन ग्वालियर पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
जांच प्रारंभ कर दी है
न्यायिक जांच के आदेश मिलने पर जांच प्रारंभ कर दी है सर्किल जेल में माता-पिता के संग रह रही बच्ची की मौत के मामले में मर्ग कायम कर लिया है वही न्यायालय की तरफ से न्यायिक जांच का आदेश प्राप्त हुआ है। आदेश के आधार पर जांच प्रारंभ कर दी है - सुनील खेमरिया, टीआई, सिटी कोतवाली थाना शिवपुरी






Be First to Comment