Press "Enter" to skip to content

दीपावली की खरीददारी करने निकला बुजुर्ग 3 दिन से लापता, पुलिस ने तलाश शुरु की / Shivpuri News

शिवपुरी के इंदार थाना क्षेत्र के ऐजवारा गांव निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग 31 अक्टूबर से लापता हैं। दीपावली की सुबह बाजार जाने निकले राजा सिंह यादव शाम तक घर नहीं लौटे। परिवारजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। तीन दिन बाद उन्होंने इंदार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार राजा सिंह यादव 31 अक्टूबर को सुबह बदरवास बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन शाम तक वापस नहीं आए। परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

तीन दिन से लगातार ढूंढ रहे हैं परिजन
ऐजवारा के रहने वाले अविनाश यादव बुजुर्ग के बेटे ने बताया कि वे तीन दिन से लगातार अपने पिता को ढूंढ रहे हैं। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि वे उनके पिता को जल्द से जल्द ढूंढने में मदद करें। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!