शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। घटना काली माता मंदिर रोड पर खाटू श्याम डेयरी के पास हुई। पथराव लगभग आधे घंटे तक चलता रहा। स्थिति को काबू में लाने के लिए आसपास के थानों की पुलिस को बुलाना पड़ा। पथराव में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रात करीब 8:30 बजे डेयरी संचालक गणेश राठौर और उसके बेटों विनय और रोहित का सोनू माहौर और उसके भाई वीरेंद्र माहौर से विवाद हुआ। पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसके बाद वे कुछ देर के लिए अलग हो गए। लेकिन थोड़ी देर बाद, दोनों पक्षों ने अपने समर्थकों को बुलाकर पथराव शुरू कर दिया। दोनों पक्षों ने करीब आधा घंटे तक एक दूसरे पर पत्थर फेंके। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला और दोनों पक्षों को थाने ले गई।
झगड़े के कई कारण सामने आए हैं
सोनू का कहना है कि गणेश राठौर ने दीपावली पर डेयरी के पास मिठाई की दुकान लगाई थी। गणेश ने आरोप लगाया कि सोनू के भाई वीरेंद्र ने उसकी दुकान पर लगा टेंट फाड़ दिया। इसी विवाद के चलते गणेश और उसके बेटों ने सोनू पर हमला किया, जिसके बाद सोनू के भाई वीरेंद्र ने उसे बचाने की कोशिश की और खुद भी मारपीट में शामिल हो गए।
वहीं सोनू की मां का कहना है कि उनके बेटे टेक्सी चलाते हैं। गणेश ने उनके बेटे से टैक्सी से पानी भरने की बात कही थी, जिससे गणेश भड़क गए और उसने अपने बेटों के साथ मिलकर मारपीट कर दी।डेयरी संचालक गणेश राठौर का कहना है कि सोनू और वीरेंद्र अक्सर शराब के लिए पैसे मांगते हैं। शनिवार की रात भी सोनू इसी वजह से वहां आया था, जिससे विवाद बढ़ गया।
झगड़े में कई लोग हुए घायल
इस झगड़े में माहौर पक्ष से गुना निवासी ज्योति माहौर पति विजय (35), वीरेंद्र माहौर पुत्र परसादी (23), सोनू माहौर पुत्र परसादी (27), सोनू के ताऊ का लड़का अन्नू माहौर पुत्र मोतीलाल (26), गोविंद माहौर पुत्र परसादी माहौर घायल हुए हैं। वहीं राठौर पक्ष के गणेश राठौर, विनय, रोहित,बल्लू, कपिल, राजा, विशाल आदि घायल हुए हैं।

शिवपुरी में दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी: आपसी विवाद को लेकर हुआ झगड़ा, एक दर्जन लोग घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News





Be First to Comment