Press "Enter" to skip to content

बेटी के शिक्षक बनकर घर आने पर हुआ आतिशी स्वागत: मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ग 1 में हासिल किया था दूसरा स्थान / Shivpuri News

शिवपुरी की होनहार बेटी ने मध्यप्रदेश उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ग 1 में द्वितीय स्थान लाकर परिवार और शहर का नाम रोशन किया। शिक्षक बनने के बाद पहली बार जब नीतू अपने घर पहुंची तो परिवार ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

बता दें कि शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 15 फतेहपुर क्षेत्र के रहने वाले दिनेश उचारिया की बेटी नीतू उचारिया ने हाल ही में हुए उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ग- 1 के एग्जाम में एससी कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नीतू ने शिवपुरी पब्लिक स्कूल से 12वीं कक्षा में बायोलॉजी विषय से सीबीएसई बोर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का भी नाम रोशन किया था। इसके बाद उन्होंने बायोलॉजी से बीएससी और जूलॉजी से एमएससी की पढ़ाई पूरी की और फिर उच्च माध्यमिक शिक्षा वर्ग 1 की परीक्षा की तैयारी में जुट गईं।

‘बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है’
नीतू के पिता दिनेश उचारिया ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है। उन्होंने नीतू की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने पूरे परिवार का नाम रोशन किया है। नीतू को वर्तमान में खंडवा जिले के पुनासा हायर सेकेंडरी स्कूल में पोस्टिंग मिली है।

नीतू ने बताया कि शिक्षक बनने का उनका सपना पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने माता-पिता और शिक्षकों का आशीर्वाद मिला है, जिसकी वजह से वो ये मुकाम हासिल कर पाई हैं। नीतू ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!