Press "Enter" to skip to content

तालाब पर नहाने गए 17 साल के बालक की मौत: ट्रैक्टर में लगे सूपा से तालाब में लगा दी थी छलांग, हो गया था घायल  / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बामौर गांव में एक 17 साल के बालक की मौत तालाब में नहाते वक्त घायल होने से हो गई। परिजन बालक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोसित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने बालक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा था। लेकिन परिजन राजी नहीं हुए और शव का बिना पीएम कराये घर ले गए।

जानकारी के मुताबिक़ बामौर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय रोहित कुशवाह पुत्र लोकेंद्र कुशवाह गुना में रहकर पढ़ाई करता था। वह दीपावली मनाने अपने गांव आया था। आज शनिवार की दोपहर गांव के पास स्थित तालाब पर नहाने पहुंचा था। बताया गया हैं कि रोहित ने ट्रैक्टर के आगे लगे सूपा से तालाब में छलांग लगाई थी। इससे वह घायल हो गया था। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रोहित को तालाब से बाहर निकाला गया। बाद में परिजन उसे कोलारस के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल में ड्युटी डॉक्टर द्वारिका प्रसाद ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित की मौत की पुष्टि होते ही परिजन बिलख उठे। परिजनों ने पुलिस कार्यवाही से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ ले गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!