Press "Enter" to skip to content

बकरियां चराने गई युवती का कुएं में मिला शव, खनियांधाना पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा / Shivpuri News

खनियांधाना शिवकांत सोनी: खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम सिलपुरा में बकरियों को चराने जंगल में गई युवती का शव कुएं में मिला है घटना की सूचना मिलने पर खनियांधाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खनियांधाना भेज दिया है वही परिजनों ने कुएं में गिरने की आशंका जताई है.

जानकारी के अनुसार थाना खनियांधाना के अंतर्गत ग्राम सिलपुरा निवासी 17 वर्षीय युवती गुरुवार को बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर जंगल में गई हुई थी गुरुवार की शाम को बकरियां घर पहुंच गई लेकिन युवती घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की और खनियांधाना पुलिस को सूचना दी दीपावली की रात्रि में परिजनों एवं पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में युवती का पता लगाया पर रात्रि में कोई पता नहीं लग सका शुक्रवार की सुबह पुलिस व परिजनों द्वारा युवती की खोजबीन की गई तो कुएं के पास युवती की चप्पल राखी मिली और कुएं में देखा तो युवती कुए में नही दिखी तो कांटा डाल कर देखा तो युवती की डेडबॉडी ऊपर उतरा आई फिलहाल खनियांधाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!