शिवपुरी में सिरसौद के सरपंच का गुरुवार को 72 घंटों का अनशन खत्म हुआ। सरपंच अतर सिंह लोधी ने अमोला थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर ये भूख हड़ताल की थी। सरपंच ने थाना प्रभारी राज सिंह चाहर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इस दौरान पूर्व विधायक जसवंत जाटव, करैरा एसडीएम अजय शर्मा और एसडीओपी शिव नारायण मुकाती के साथ सरपंच को मनाने के लिए पहुंचे थे।
ये है मामला
तीन दिन पहले, अमोला पुलिस ने अवैध शराब के मामले में ग्रामीण मनीराम लोधी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त किया था। सरपंच अतर सिंह ने थाने जाकर थाना प्रभारी को बताया कि मनीराम का शराब के धंधे से कोई संबंध नहीं है, लेकिन उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया। सरपंच ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने उन्हें बदसलूकी कर थाने से भगा दिया, जिसके बाद उन्होंने अमोला थाना प्रभारी को हटाने की मांग के साथ भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया।
29 अक्टूबर को सरपंच और स्थानीय ग्रामीणों ने अमोला थाना प्रभारी को हटाने की मांग को लेकर सिरसौद-चंदेरी मार्ग पर चक्का जाम किया। हालांकि, पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के हस्तक्षेप से जाम खुलवा दिया गया, लेकिन सरपंच ने अपना अनशन जारी रखा।
गुरुवार को पूर्व विधायक जसवंत जाटव, करैरा एसडीएम अजय शर्मा, और एसडीओपी शिव नारायण मुकाती सरपंच से मिलने पहुंचे। जसवंत जाटव ने पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ से बात की। उन्होंने मामले की जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद सरपंच ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी।

सिरसौद सरपंच की 72 घंटे बाद भूख हड़ताल खत्म, SP ने दिया जाँच का आश्वासन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment