शिवपुरी: कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब व पशुओं का परिवहन करने वाले दो आरोपियों से 150 लीटर कच्ची शराब एवं 18 नग भैंसे व घटना में प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं.
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया की रविवार की रात्रि सूचना मिली कि एक ट्रक क्रमांक RJ11 GB 2691 गुना तरफ से अलीगढ के लिए जा रहा हैं. ट्रक में अवैध शराब एवं जानवर भैंसें ठूस-ठूस कर भरी है. सूचना पर दर्रोनी चौराहा फोरलेन पर पुलिस टीम को तैनात किया गया जो रात्रि में ट्रक क्रमांक RJ 11 GB 2691 के आने पर उसे रोककर चैक किया जिसके केविन में शराब के तीन बडी कैनें रखी हुई थी एवं ट्रक के पीछे वॉडी त्रिपाल से ढकी हुई भैसें भरी हुई थी जिनके मूंह व पैर रस्सियों से बंधे हुए थे जो भैंसें अत्यंत क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर ट्रक में भरी हुई थी तो कुल 18 नग भैंसे भरी थी जिसमें से एक मृत हो चुकी थी जो ट्रक में बैठे दोनों व्यक्तिय रामकुमार गुर्जर पुत्र दीपचंद्र गुर्जर निवासी मनिया धौलपुर राज. व असफाक पुत्र गुलजार कुर्रेशी निवासी करनेलगंज गुना के कब्जे से 150 लीटर कच्ची शराब एवं 18 नग भैंसे व घटना में प्रयुक्त ट्रक को जप्त किया गया एवं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया दोनों आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि शराब को कदीर कुर्रेशी व मोसिन कुर्रेशी निवासी करनेलगंज ने अलीगढ ले जाने हेतु रखा था जो प्रकरण में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है चार आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 698 / 24 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट 11 (घ) पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960 एवं 66 / 192 एमव्ही एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। एवं फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है.
सराहनीय भूमिकाःउक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली टीआई रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, उनि दीपक पालिया,सउनि. अमृतलाल, प्रआर 15 रघुवीर पाल, प्रआर 142 नरेश यादव आर 206 भूपेन्द्र यादव, आर 285 राहुल कुमार की सराहनीय भूमिका रही।






Be First to Comment