Press "Enter" to skip to content

शक्कर से भरे ट्रक में अचानक लगी आग: महाराष्ट्र से कोलारस आ रही थी 350 क्विंटल शुगर, व्यापारी ने ड्राइवर पर जताया शक / Shivpuri News

शिवपुरी: महाराष्ट्र से शक्कर भरकर शिवपुरी के कोलारस आ रहे ट्रक में आग लग गई। घटना आज(28 अक्टूबर) शिवपुरी जिले की सीमा से सटे गुना जिले के म्याना में हुई। इधर जब तक फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया तब तक ट्रक में भरी क्विटलों में शक्कर जलकर खाक हो गई। वहीं व्यापारी ने जानबूझकर ट्रक में आग लगाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही इसकी शिकायत भी म्याना थाने में दर्ज करवाई है।

700 बोरियों में थी 350 क्विंटल शक्कर

कोलारस कस्बे के किराना व्यापारी अमित गोयल ने बताया कि उसने महाराष्ट्र की मिल से 350 क्विंटल शक्कर ऑर्डर कर मंगवाई थी। शक्कर की 700 बोरियों को ट्रक में भरकर कोलारस के लिए लाया जा रहा था।

किराना व्यापारी का कहना है कि ट्रक ड्राइवर ने सुबह 9 बजे फोनकर बताया की ट्रक में अचानक आग भड़क गई है और शक्कर की बोरियां जलकर खाक हो गई है। जानबूझकर ट्रक में आग भड़काई गई है और ट्रक में रखी बोरियों को ड्राइवर ने खुर्दबुर्द किया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!