शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के पड़ोरा चौराहे पर शनिवार को दो बाइक सवार की आयशर ट्रक से टक्कर हो गई। बाइक सवार आयशर ट्रक में पीछे से घुस गए थे। हेलमेट के इस्तेमाल के चलते दोनों बाइक सवारों की जान बच गई। हालांकि, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें भाजपा नेता ने अपने वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गुजरात से भिंड अपने घर दीपावली मनाने जा रहे थे
जानकारी के मुताबिक भिंड जिले के गोरमी के रहने वाला कल्याण लोधी और सोनू लोधी गुजरात के बड़ोदा में रहकर कैटरिंग का काम करते थे। दोनों अपनी बुलेट बाइक (GJ06MR2853) पर सवार होकर अपने गांव दीपावली का त्योहार मनाने के लिए निकले थे। आज शाम जब दोनों कोलारस थाना पड़ोरा चौराहा से गुजर रहे थे। तभी उनकी बाइक आयशर मिनी ट्रक में पीछे से घुस गई थी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हेलमेट से बची जाम, भाजपा नेता ने पहुंचाया जिला अस्पताल
यह घटना भाजपा नेता यशपाल रावत के सामने घटी थी। उन्होंने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे। जिससे दोनों की जान बच गई थी, लेकिन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने अपने कर्मचारियों की मदद से दोनों को कार में बैठाकर जिला हॉस्पीटल लेकर आए। यहां दोनों के उपचार में लापरवाही बरती गई। उन्हें बाजार से पट्टी खरीदकर मंगानी पड़ी तब उनका उपचार शुरू हो सका। भाजपा नेता यशपाल रावत ने बताया कि इस घटना में एक का हाथ और दूसरे का पैर फ्रैंक्चर हुआ है।

बाइक सवार ने आयशर ट्रक में पीछे से मारी टक्कर: हेलमेट से बची जान, भाजपा नेता ने कराया भर्ती / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment