शिवपुरी: जिले के पोहरी कस्बे में एक चोर ने दुकान से सामान ले रहे ग्रामीण की जेब से पैसे चुरा लिए और मौके से फरार हो गया। चोरी यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई हैं। ग्रामीण ने इसकी शिकायत पोहरी थाने में कराई हैं।
बछोरा गांव के रहने वाले शिवराज धाकड़ ने बताया कि वह अपनी बाइक की सर्विस करवाने शनिवार की दोपहर पोहरी कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचा था। यहां उसने अपनी बाइक सर्विस के लिए मैकेनिक की दुकान पर लगा दी थी। इसी दौरान उसने पास की दुकान से पान मसाला खरीदा था। तभी उसकी जेब में रखे 6 हजार रूपये चोरी हो गए थे। जिस वक्त अज्ञात चोर ने उसकी जेब से पैसे निकाले तब उसे बिलकुल एहसास नहीं हुआ।
शिवराज ने बताया कि जब सर्विस होने के बाद मैकेनिक को पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला तब पैसे चोरी होने के पता लगा। बाद में जब पास की दुकान के लगे सीसीटीवी को देखा तब उसने एक चोर प्लास्टिक के थैले की ओट लेकर जेब से पैसे निकालता हुआ दिखाई दिया। उसने चोरी की शिकायत पोहरी थाने में दर्ज कराई हैं।

शातिर चोर ने ग्रामीण की जेब से निकाले पैसे: चोरी की घटना हुई सीसीटीवी में कैद, दुकान से पान मसाला खरीदने के दौरान की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश के लिए 28 मार्च तक आवेदन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment