शिवपुरी: जिले की खनियांधाना पुलिस ने पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाने पर एक ट्रक में 64 भैंसे एवं 1 पड़ा व 14 चक्का ट्रक 19 लाख 50 हजार रुपए का जप्त किया हैं.
खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया की 26 अक्टूबर को 1.30 बजे सूचना मिली की विदिशा तरफ से दो ट्रक भैसों और पड़ो के भरे आ रहे हैं जो कटने के लिए आगरा तरफ जा रहे हैं. सूचना पर रेड्डी चौराहा पर चैकिंग लगाई गई तो कुछ देर बाद चंदेरी तरफ से दो ट्रक आते दिखे जिन्हे रोक कर चेक किया तो ट्रकों के डालों में पाटीशन बनाकर भैसों के पैर सिर बांधे हुए ठूस ठूस कर भरी हुई पाई गई। ट्रक क्रमांक: MP06HC8076 जिसमे 30 नग बडी भैसें ठूस ठूस कर भरी थी के चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मुन्ना पुत्र रफीक खान उम्र 55 साल निवासी ग्राम संतर रोड वाथम गली थाना निहालगंज जिला धौलपुर राजस्थान बताया तथा ट्रक में भरे भैसों के मालिक सकील खान पुत्र मुवारिक खान उम्र 30 साल निवासी करनेलगंज थाना सिटी कोतवाली जिला गुना बताया. ट्रक क्रमांक MP09HH5280 जिसमे 34 नग बडी भैसे एवं एक पड़ा ठूंस ठूस कर भरे थे के चालक का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कपिल शर्मा पुत्र राजू शर्मा उम्र 25 साल निवासी सिरोंज थान सिंरोज जिला विदिशा म०प्र० और भैंसों के मालिक ने अपना नाम शिवराज पुत्र प्रकाश अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम दीपना खेडा थाना दीपना खेडा जिला विदिशा म०प्र० का होना बताया, दोनों ट्रकों के चालकों एवं भैंस मालिकों से भैंसो के परिवहन एवं भैंसो के खरीदी के संबंध में कागजात चाहे गये तो न होना बताया तब आरोपीयों से 64 भैसें एवं 01 पडा कीमती 19 लाख 50 हजार रुपए एवं दो 14 चक्का ट्रक 40 लाख रुपए जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा।। पशु क्रूरता निवा. अधि. 1960 व 4 क, 6 क, 10 कृषक पशु परि. अधि. कायम कर विवेचना मे लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. सुरेश शर्मा, सउनि रामसिंह भिलाला, प्र.आर. 776 नीतू सिंह, प्र.आर. 95 हीरा सिंह, आर. 1046 बलराम, आर. 820 अरबिंद कौरव, आर.671 रवि वाथम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दो ट्रकों में ठूस ठूस कर 64 भैंसे को काटने के लिए आगरा ले जा रहे थे, 2 ट्रक जप्त, 64 भैसों को कराया आजाद, 2 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment