Press "Enter" to skip to content

कोविड के बीच मप्र राज्य सम्मेलन की कांफ्रेस का आयोजन, एसडीएम ने कहा परमीशन नहीं ली / Shivpuri News

शिवपुरी। एक तरफ जहां कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है प्रतिदिन कोरोना के मरीजों की संख्या में बढत्रोत्तरी हो रही है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन व शासन ने गाइड लाइन जारी कर दी है। इस गाइड लाइन के मुताबिक सार्वजनिक मेले व ऐसे स्थान जहां भीड़ होने की संभावना हो वहां के आयोजन पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। लेकिन इन नियमों को तांक पर रखकर मप्र राज्य सम्मेलन का स्कूल नेतृत्व एवं एनईपी कार्यान्वयन पर कार्यक्रम होटल मातोश्री में आयोजित किया जा रहा है।

दो दिन चलने वाला यह कार्यक्रम 15 व 16 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्कूलों के डायरेक्टर व प्रिंसीपल मौजूद रहेंगे। इसके लिए लगभग 2 हजार 500 रुपए की रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है व संपर्क के लिए राजकुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार जैन, गजेंद्र शिवहरे के नाम मोबाइल नंबर सहित दिए गए हैं। दो दिन चलने वाला यह कार्यक्रम में कई लोग मौजूद रहेंगे जिस कारण यहां कोरोना संक्रमण फैलने का ज्यादा खतरा बना हुआ है। यहां बता दें कि यह आयोजन सुबह से शुरू होगा और विभिन्न सेक्शनों में देर शाम तक चलेगा। अब गौर करने वाली बात यह है कि देर शाम तक चलने वाले इस दो दिन कार्यक्रम में अलग-अलग जगह से लोग आएंगे जिस कारण कोरोना संक्रमण फैलने की ज्यादा संभावना बनी हुई है।

इनका कहना है

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हमारे कार्यालय में परमीशन के िलए कोई आवेदन नहीं आया हैँ अगर आयोजन हो रहा है तो हम उसे िदखवाएंगे और मामले में उिचत कार्रवाई की जाएगीँ

गणेश जायसवाल, एसडीएम िशवपुरी

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!