Press "Enter" to skip to content

कोलारस की छात्रा राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टीम में खेलेगी: दो स्टूडेंट्स का जूडो प्रतियोगिता में चयन / Shivpuri News

शिवपुरी के कोलारस महाविद्यालय की छात्रा का चयन स्टेट लेवल पर महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। हाल ही में जिला स्तरीय प्रतियोगिता कोलारस में हुई थी, जिसके बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता ग्वालियर में हुई। जिसमें बीए थर्ड ईयर की छात्रा कामिनी यादव का चयन राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है।

कामनी यादव की इस सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव दुबे, खेल प्रभारी डॉ. संदीप चौरसिया और डॉ अवधेश सिंह भदोरिया महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं दी है। वहीं, कामिनी यादव के परिवार में खुशी का लहर है।

जूडो में दो छात्राओं का चयन

इसके अतिरिक्त कोलारस महाविद्यालय के विकास खंगार और नैना शर्मा का जूडो प्रतियोगिता में स्टेट लेवल में चयन हुआ है। कोलारस महाविद्यालय के छात्र और छात्राएं खेत प्रतियोगिताओं में शहर का नाम रोशन कर रहे है। जिससे महाविद्यालय परिवार के जन भागीदारी अध्यक्ष श्री रामेश्वर बिंदल, प्राचार्य और खेल प्रभारी ने सभी छात्राओं के मंगल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।

खेल प्रभारी संदीप चौरसिया ने कहा कि ऐसे ही छात्राएं प्रतियोगिता में खेलकर शहर और महाविद्यालय का नाम रोशन करें। आने वाले समय में शासकीय माधवराव सिंधिया महाविद्यालय कोलारस में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का जिला स्तर प्रतियोगिता होना है। इसमें भी उम्मीद है कि महाविद्यालय के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने शहर और परिवार का नाम रोशन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!