शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में बरई रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को स्कूटी सवार महिला से लूट हो गई। माइक्रो फाइनेंस कंपनी की फील्ड ऑफिसर महिला दोपहर में बरई गांव से लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसका पैसों से भरा पर्स लूट कर भाग गए। महिला ने इसकी शिकायत बदरवास थाना में दर्ज कराई है।
बाइक अड़ाकर रोकी स्कूटी, मारपीट कर छीने पैसे
जानकारी के मुताबिक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर पदस्थ बदरवास कस्बे की रहने वाली गीता किरार शुक्रवार की दोपहर बारई गांव से 35 हजार की वसूली कर स्कूटी से वापस लौट रही थी। इसी दौरान दोपहर 2 बजे बारई रोड की रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी स्कूटी को रोक लिया। इसके बाद दोनों बदमाशों ने गीता किरार के साथ धक्कामुक्की करते हुए उसका पर्स छीनकर भाग गए थे।
महिला ने पीछा कर के पकड़ने की कोशिश की
गीता ने पैसे लूटकर भाग रहे दोनों अपराधियों का पीछा किया। शोर भी मचाने की कोशिश की, लेकिन बदमाश बाइक से भाग गए। गीता ने इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रवि चौहान का कहना है कि अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया गया है। जिसके तलाश में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।

माइक्रो फाइनेंस कंपनी की महिला फील्ड ऑफिसर पैसे वसूली कर लौट रही थी, बाइक अड़ाकर 35 हजार की लूट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पिछोर में मूर्तियों को लेकर बढ़ा तनाव: अहिल्याबाई की प्रतिमा खंडित, अवंतीबाई की प्रतिमाएं स्थापित / Shivpuri News
- आईटीआई हॉस्टल से 19 वर्षीय छात्रा लापता, प्रैक्टिकल देने निकली थी नंदनी / Shivpuri News
- बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News
- अनोखी पहल महिला समिति ने कराया सामान्य ज्ञान एवं चित्रकला प्रतियोगिता, 60 से अधिक बच्चों ने लिया भाग / Shivpuri News
- शिवपुरी के महिपाल अरोरा को मिला ‘Outstanding School Leader of the Year 2026’ सम्मान / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment