Press "Enter" to skip to content

सरकारी स्कूल की छात्रा को अंग्रेजी पढ़ते देखकर गदगद हुए फ्रांसीसी मेहमान, विद्यार्थियों को बांटी शिक्षण सामग्री / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले मचाकलॉ गांव के सरकारी स्कूल का फ्रांस से आए पर्यटकों ने अवलोकन किया। इस दौरान फ्रांसीसी मेहमानों ने सरकारी स्कूल की शिक्षण व्यवस्था को समझा। वहीं पर्यटकों के दल में शामिल फ्रांस की एक प्राइमरी स्कूल की टीचर ने बच्चों को सब्जियों के नाम अंग्रेजी और फ्रेंच भाषा में बोलकर बताए। इससे पहले शाला के प्रधानाध्यापक हरि बल्लभ धाकड़ शिक्षक रविंद्र धाकड़ और शिक्षिका आरफा वानों ने फ्रांसीसी मेहमानों का स्वागत किया। 

फ्रांस से आए पर्यटकों के दल ने ना केवल स्कूल की शिक्षण व्यवस्था को समझा बल्कि बच्चों से हिंदी और अंग्रेजी की किताब पढ़वाकर उनका शैक्षिक स्तर भी देखा। स्कूल की छात्रा को अंग्रेजी की किताब पढ़ते देखकर फ्रांसीसी मेहमानों ने तालियां बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। अंत में विदेशी मेहमानों ने स्कूल के सभी विद्यार्थियों के लिए शिक्षण सामग्री का वितरण किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!