कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार सुभाषपुरा क्षेत्र में सहरिया आदिवासियों की 158 बीघा कृषि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
शिवपुरी एसडीएम उमेश कौरव ने बताया कि नायब तहसीलदार सुभाषपुरा अनिल धाकड़ के नेतृत्व में राजस्व विभाग के अमले ने सुभाषपुरा क्षेत्र में आदिवासियों की 158 बीघा कृषि भूमि पर लंबे समय से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।
यह अतिक्रमण लंबे समय से हमीरा बंजारा, पप्पू भदोरिया एवं अन्य व्यक्तियों ने किया था जिन्हें मध्य प्रदेश भू राजस्व संहिता संशोधित 2018 की धारा 250 के तहत बेदखल किया गया था जिसे राजस्व विभाग ने गतदिवस को मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण से मुक्त करवाया एवं भू स्वामियों को उनकी कृषि भूमि का कब्जा सोपा गया है।
इस मौके पर हरि पुत्र प्रभु आदिवासी एवं वती उर्फ रामवती पत्नी हरप्रसाद आदिवासी की 20.98 हे. भूमि, महेश पुत्र मलखान आदिवासी की 1.30 हे., सुमित्रा पत्नी महेश आदिवासी की 3.6 हे., रघुवीर पुत्र करन आदिवासी की 2.50 हे., यशपाल पुत्र महाराजसिंघ आदिवासी की 0.70 हे., जूली पत्नी मांगीलाल आदिवासी की 2.50 हैक्टेयर है। इस प्रकार कुल 31.58 हेक्टेयर कृषि भूमि को मुक्त कराया गया। कृषि भूमि अतिक्रमण मुक्त होने पर ग्रामीणों ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया है।

सुभाषपुरा क्षेत्र में आदिवासियों की 158 बीघा कृषि भूमि करवाई अतिक्रमण मुक्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri News
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में दुल्हन साक्षी जैन की भी मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में खड़ी टाटा नेक्सन कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया काबू / Shivpuri News
- राशन कार्डधारकों को दो-दो माह का एकमुश्त राशन मिलेगा / Shivpuri News
- खेत में खेल रही 12 वर्षीय बालिका को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में उपचार जारी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment