शिवपुरी: नगर पालिका के फिजिकल सम्पवेल में पानी की टंकी पर ड्यूटी टाइम को लेकर दो पंप ऑपरेटरों के बीच विवाद हो गया। मंगलवार की रात हुए विवाद के दौरान एक पंप ऑपरेटर ने दूसरे पंप ऑपरेटर की स्कूटी पर पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से शराब की खाली बोतलें भी बरामद कीं।
पंप ऑपरेटर अजय शर्मा ने बताया कि वो नगर पालिका में पंप ऑपरेटर के पद पर है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी फिजिकल सम्पवेल पर हैं। उसे रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी करनी होती है। मंगलवार भी ड्यूटी का यही समय था। वहीं साथी पंप ऑपरेटर नरेश सेन का ड्यूटी समय दोपहर 4 बजे से 12 बजे तक का था। जब नरेश 8 बजे तक नहीं पहुंचा तो अजय ने उसे ड्यूटी पर समय से आने को कहा। लेकिन नरेश शराब के नशे में 11.30 पर पहुंचा और आते ही अजय को गाली देने लगा। इस दौरान नरेश पानी की टंकी में पेशाब भी करने लगा। जब अजय ने मना किया तो इस पर भड़क कर उसने बाहर खड़ी अजय की स्कूटी को पत्थर से तोड़ना शुरू कर दिया।
टंकी के पास मिला शराब का क्वार्टर
इसकी सूचना पंप ऑपरेटर अजय ने फिजिकल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक नरेश वहां से फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस को पानी की टंकी के लिए बने कमरे में शराब के क्वार्टर भी पड़े मिले। मामले में पुलिस ने आरोपी नरेश पर कार्रवाई की बात कही है।

ड्यूटी टाइम को लेकर दो पंप ऑपरेटर आपस में भिड़े, एक ने दूसरे की स्कूटी को किया क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- अश्लील वीडियो और डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- मकान के सामने खड़े होने पर विवाद, कट्टे से फायर करने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- दुष्कर्म के आरोपी को रन्नोद पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News
- बंधक बनाने की बात कहने के बाद युवक का शव मिला, हत्या की आशंका पर परिजनों ने किया चक्काजाम / Shivpuri News
- जिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri Newsजिला मूल्यांकन समिति की बैठक सम्पन्न, गाइडलाइन वर्ष 2026-27 के प्रस्तावों का अनुमोदन / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment