Press "Enter" to skip to content

अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ की महासचिव मार्टिन पहुंची शिवपुरी, बोलीं शिवपुरी की जैकेट अब मेरे साथ हर जगह घूमेगी / Shivpuri News

शिवपुरी: अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (संयुक्त राष्ट्र की संस्था) की महासचिव सुश्री डोरेन बोगदान मार्टिन आज अपनी पुत्री सिसिलिया के साथ शिवपुरी प्रवास पर रहीं। जेनीवा की रहने वाली सुश्री मार्टिन दिल्ली में चल रहे विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा के लिए भारत पधारी हैं।

यह सभा (WTSA 2024) हर चार साल में आयोजित की जाती है, और पूरे एशिया में पहली बार, भारत में आयोजित हो रही है। यह पहली बार है कि संयुक्त राष्ट्र से कोई हाई लेवल पदाधिकारी शिवपुरी पधारे हों।

शिवपुरी में सुश्री डोरेन बोगदान मार्टिन लखपति दीदी, ड्रोन दीदी एवं कई स्वयं सहायता समूहों से वार्ता कर आजीविका मिशन और इससे आये उनके जीवन में परिवर्तन की कई कहानियाँ-किससे स्वयं लखपति दीदी के समूह एवं कोलारस की ड्रोन दीदी, श्रीमती रेखा ओझा से सुने। इस दौरान उनकी कार्यशैली एवं टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीय सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से समझा।

ड्रोन दीदी
कोलारस की ड्रोन दीदी के साथ कृषि ड्रोन का डेमो भी हुआ।

स्वयं सहायता समूह एवं लखपति दीदी से वार्ता*
लखपति दीदियों के साथ वार्ता कर एक एक की जीवनी सुनी। उसके पश्चात सुश्री मार्टिन के साथ सभी दीदियों ने सेल्फ़ी ली। आजीविका मिशन के अंतर्गत समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पाद की प्रदर्शनी भी देखी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!