Press "Enter" to skip to content

नदी के पास पेड से लटका मिला पवन का शव, छोटे भाई की पत्नी ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, थाने से आकर की आत्महत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर खनियांधाना तहसील के मायापुर थाना क्षेत्र से है. जहां पवन सेन उम्र 28 साल निवासी मायापुर ने कड़ेसरा गांव की नदी के पास पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली हैं.

जानकारी के अनुसार मृतक के भाई की पत्नी ने कल रात मायापुर थाना में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा था इसलिए मैं पति के घर नहीं रहना चाहती मुझे अपने माता पिता के घर जाना है पुलिस ने आबेदन लेकर महिला को महिला चौकीदार के घर भेज दिया और सुबह पुलिस पति को पकड़े पहुंची तो पति घर नही मिला तो उसके बड़े भाई पवन सेन को पकड़ कर थाना ले आई पुलिस के समझाने के बाद युवक दौड़ते हुए भाग गया और कड़ेसरा गांव की नदी के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि एक युबक कड़ेसरा गांव की नदी के पास पेड़ पर फांसी पर लटका है तो मायापुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाया और शव को पेड़ से उतारकर मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है मृतक की बहू ने बताया कि पति और जेठ दोनों मुझे अपने अपने साथ रखने के लिए मेरे साथ मारपीट करते है और रात में जेठ ने मेरे साथ जबरजस्ती करने की कोशिश की तो मैंने रात में ही मायापुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी जब सुबह पुलिस जेठ को पकड़कर थाना लाई तो जेल जाने के डर से थाने से दौड़कर भाग गया और फांसी लगा ली. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!