शिवपुरी। खबर कोतवाली थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां मेडीकल कॉलेज के पीछे तात्याटोपे हाउसिंग बोर्ड में अपनी पत्नी से मिलने आए डॉक्टर पति की मौत हो गई। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराया गया।
मेडीकल कॉलेज में पदस्थ नर्स दीपांचल के डॉ. पति अमित की सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। वह सीएचसी अटेर में पदस्थ है। बताया जाता है कि सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया था और उसी दौरान डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थतयिों में मोत हो गई।
तात्या टोपे नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले मृतक के परिवारवालों का भी कहना है कि उनके बेटे की मौत आत्महत्या नहीं है। वह इतना कमजोर नहीं था कि आत्महत्या कर ले। आत्महत्या का कोई कारण भी नहीं है। घटना से पहले उसने तो वीडियो कॉल पर भी खूब अच्छे से बात की थी।
इसके साथ ही अब मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि रात्रि में उन्होने शराब ज्यादा पी ली थी। जिसे लेकर दोनोंं में झगडा हुआ था। जिसके चलते उन्होने रात्रि में उल्टी की और वह उसे लेकर जिला चिकित्सालय पहुंची जहां डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब मौत के कारण के लिए तो अब पीएम रिपोर्ट का ही इंतजार है। उसके बाद ही इस मामले में कुछ स्पष्ट हो सकेगा।






Be First to Comment