Press "Enter" to skip to content

मिट्टी धसकने से 14 साल की महक की मौत, मिट्टी खोदते समय हुआ हादसा, 10 साल की मासूम घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले कालामढ़ में एक 14 साल की बालिका की मिट्टी में दबने से मौत हो गई हैं. घटना में 10 साल की मासूम घायल हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार बैराड़ थाना क्षेत्र के कालामढ़ में महक पुत्री बालकिशन प्रजापति उम्र 14 साल निवासी ग्राम मकलीझरा हाल निवासी वार्ड क्रमांक 13 कालामढ़, मीनाक्षी पुत्री अजब सिंह प्रजापति उम्र 10 साल निवासी सेवाखेड़ी पोहरी हाल निवासी वार्ड क्रमांक 13 नाऊखो कालामढ़ आज दोपहर 3 बजे नाऊखो तालाब की पार पर मिट्टी खोद रहीं थी. इसी दौरान मिट्टी धसक गई. जिसमें दबने से महक प्रजापति की मौत हो गई. और 10 साल की मासूम घायल हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरुआत कर दी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!