Press "Enter" to skip to content

करवाचौथ का सामान दिलाकर घर पर पत्नी को छोड़ा, शाम को पति आया तो पत्नी बच्चे के साथ मिली गायब / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 5 में महिला बच्चों के साथ लापता हो गई. जिसकी शिकायत पति ने बैराड थाने में दर्ज कराई गई हैं.

जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र करन सिंह बाथम उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 5 थाना बैराड ने बताया की 16 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पत्नी ज्योति बाथम को बाजार से करवाचौथ का सामान दिलाकर वापस घर छोड़ दिया था. इसके बाद मैं दुकान पर काम करने चला गया था. शाम 5 बजे जब मैं घर गया तो घर पर ताला लगा मिला मेरी पत्नी ज्योति बाथम उम्र 25 साल एवं लडका वैभव बाथम उम्र 3 साल दोनो नहीं थे. जिनकी रिस्तेदारी में तलाश की लेकिन कोई भी जानकारी नहीं मिली. जिसकी शिकायत बैराड थाने में दर्ज कराई गई. पुलिस ने जाँच शुरु कर दी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!