Press "Enter" to skip to content

दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत में 6 बाइक सवार घायल, रॉन्ग साइड से आने पर हादसा / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर दो बाइक टकरा गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार 6 लोग घायल हो गए। घटना गांधी पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे की है। घायलों को इलाज के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक कोलारस निवासी जाकिर कुरैशी गुरुवार सुबह बाइक से शिवपुरी जा रहा था। इस दौरान उसके साथ पत्नी और तीन साल का बेटा भी था। तभी उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसकी पत्नी और बच्चे को मामूली चोट आई है। घायलों को कोलारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से जाकिर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रॉन्ग साइड से आ रहे थे बाइक सवार युवक
दूसरी बाइक सवार विजयपुर निवासी अर्जुन पुत्र फूल सिंह लोधी, राहुल ओझा और एक अन्य युवक बैठा हुआ था। घटना में तीनों युवकों को चोट आई है। बताया जा रहा है कि अर्जुन का साला ट्रक ड्राइवर है। जिसका ट्रक खराब हो गया था। उससे मिलने तीनों युवक रॉन्ग साइड से बाइक चलाकर ले जा रहे थे। जिसकी वजह से बाइकों में भिड़ंत हो गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!