शिवपुरी: जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के पारेश्वर गांव के पास गांव के एक दबंग ने श्री कृष्णा बस के चालक साथ मारपीट कर दी. इस मारपीट में बस चालक का दांत टूट गया. जिसकी शिकायत चालक ने पिछोर थाने में दर्ज कराई हैं.
मामला पिछोर थाना क्षेत्र के पारेश्वर गांव का है. जहां गांव के रहने वाले एक दबंग ने बस चालक के साथ मारपीट कर दी और बस चालक का दांत तोड़ दिया. बस चालक रामकिशन लोधी ने बताया कि पारेश्वर गांव के एक व्यक्ति ने मुझे फोन पर कहां की झांसी से कुछ सामान लाना है मैंने उस व्यक्ति से कहा कि मैं ड्राइवर हूँ बस का कंडक्टर और क्लीनर नहीं हूँ. आपको जो भी चीज मांगना है जो भी लगेज हो कंडक्टर और क्लीनर से फोन करके कह दीजिए इतने में फोन पर ही दबंग ने धमकी दी और कहा कि बस लेकर आओगे तो तुम्हें देख लूंगा. बस चालक रामकृष्ण लोधी ने बताया कि जब मैं झांसी से बस लेकर पारेश्वर रोड पर पहुंचा तो पारेश्वर गांव के एक दबंग ने बस को रोका और मेरे साथ लात घूसों से मारपीट करने लगा मेरे मुंह में घूसा मारा. जिससे मेरा दांत टूट गया. पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं.






Be First to Comment