Press "Enter" to skip to content

चाचा-भतीजे के 10 बीघा खेत में भड़की आग: पकने के लिए रखी थी मक्के की फसल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दादूखेड़ी गांव में चाचा-भतीजे के खेत में कटी मक्के की फसल में आग लग गई। इससे दोनों को करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना इंदार थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दादूखेड़ी गांव निवासी विशाल यादव (43) ने बताया कि उन्होंने 7 बीघा और उनके चाचा शिशुपाल यादव ने 3 बीघा खेत में आठ दिन पहले मक्का सुखाने के लिए काटकर रखा था। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि उनके खेत में आग लग गई है। जब तक वे खेत पर पहुंचे, दोनों खेतों की फसल जल चुकी थी।

जानबूझकर आग लगाने का संदेह
किसान विशाल ने कहा कि उनके खेत के ऊपर से बिजली की लाइन नहीं गुजरती, इसलिए उन्हें संदेह है कि आग जानबूझकर लगाई गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत इंदार थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!