Press "Enter" to skip to content

सवारियों से भरी चलती बस का फटा टायर: बाइक सवार को मारी टक्कर, स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाइवे पर एक सवारियों से भरी बस का चलते वक्त अगला टायर फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुई बस ने आगे चल रहे बाइक में टक्कर मार दी।

हालांकि, टायर फटने से थोड़ी आगे ही बस सड़क किनारे रुक गई थी। जिससे बड़ी घटना होने से टल गई। इस घटना में बाइक चालक को चोट आई हैं, जिसे उपचार के लिए कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक भदौरिया बस सर्विस की सवारियों से भरी बस (MP07P2228) ग्वालियर से गुना की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुधवार की दोपहर एक बजे के लगभग कोलारस चाइल्ड जोन स्कूल के पास चलती बस का अगला टायर फट गया। जिससे बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही बाइक (MP33MY3432) में टक्कर मार दी। जिससे बाइक के साथ बाइक सवार सड़क से दूर जाकर गिरे। इस घटना में शिवपुरी शहर का रहने वाला बाइक चालाक राजा कुशवाह (28) गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। जिसे कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!