शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के पहाड़ाखुर्द गांव में फसल की थ्रेसिंग के वक्त थ्रेशर की चपेट में आने से एक 40 साल की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां महिला ने मेडिकल कॉलेज में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
मूंगफली की थ्रेसिंग के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक पहाड़ाखुर्द की रहने बाली 40 वर्षीय राजकुमारी लोधी पत्नी हरज्ञान लोधी परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाढ़े में मूंगफली की थ्रेसिंग करवा रही थी। इसी दौरान उसकी साडी थ्रेशर के पंखे में फंस गई थी। फंखे की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं। बता दें कि राजकुमारी लोधी शादी के बाद से अपने मायके में अपने पति हरज्ञान के साथ ही रह रही थी।

थ्रेशर की चपेट में आने से महिला की मौत: मूंगफली की फसल निकलवाते वक्त थ्रेशर के फंखे में फस गई थी साड़ी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
- किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का ज्ञापन, पंजीयन तिथि और ऋण वसूली बढ़ाने की मांग / Shivpuri News
- शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी दबोचा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment