शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सेवडीकला के रहने वाले एक परिवार ने आज कलेक्टर जनसुनवाई में कलेक्टर से इच्छा मृत्यु की मांग की है.
जानकारी के अनुसार रेखा यादव पत्नी जयचंद यादव निवासी ग्राम सेवड़ीकला थाना दिनारा ने बताया कि हमारे गांव में 18 बीघा जमीन है. जिस पर रानी पत्नी जयेंद्र यादव निवासी हाजी संस पेट्रोल पंप के पीछे खोड़न झांसी उत्तर प्रदेश व उसके भांजे जितेंद्र, विशाल, विवेक पुत्र लखन सिंह यादव निवासी ग्राम सेवड़ीकला तहसील करैरा के द्वारा उनकी जमीन को जोतने नहीं दिया गया एवं उनके साथ मारपीट की गई. 12 साल से खेत पर खेती करते हुए परिवार आ रहा है. जो जमीन मेरे जेठ हमसे छीनना चाहते हैं. जिसकी शिकायत पूर्व में 181 सीएम हेल्पलाइन पर भी दर्ज कराई गई है. लेकिन आज तक निराकरण नहीं हुआ है. साथ ही दिनारा थाने में भी इसकी शिकायत कराई गई है.
14 अक्टूबर की सुबह 9 बजे जेठ सुखदेव जमीन जोतने के लिए ट्रैक्टर से गए तो सुशीला देवी पत्नी लखन यादव ट्रैक्टर के आगे लेट गई और कहने लगी की की कुचलंद के केस में झूठा फसवा देंगे. घटना के समय जितेंद्र यादव, विशाल यादव, विवेक यादव पुत्र लखन सिंह यादव मौजूद थे और झांसी से जितेंद्र यादव ने तीन लोगों को बुलवा लिया. सभी ने घर में घुसकर मारपीट की. साथ ही चार माह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं. कई बार शिकायतों को लेकर परेशान होकर आज परिवार ने कलेक्टर जनसुनवाई में कलेक्टर से इच्छामृत्यु की मांग की है.

UP के गुंडों के साथ ताऊ करना चाहते हैं पापा की 18 बीघा ज़मीन पर कब्ज़ा, 4 माह से स्कूल नहीं गए बच्चे, इच्छामृत्यु की DM से मांग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
- किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का ज्ञापन, पंजीयन तिथि और ऋण वसूली बढ़ाने की मांग / Shivpuri News
- शिक्षक कल्याण लोधी हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी आरोपी दबोचा / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment