Press "Enter" to skip to content

नकली ट्रांजेक्शन दिखाकर 3 हजार 250 रुपए की धोखाधड़ी करने बाले 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सुभाषपुरा एवं सतनबाड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी करने बाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर 3 मोबाईल, 01 थार कार जप्त की हैं.
बता दें की 13 अक्टूबर को समीर खान पुत्र महबूब खान उम्र 34 साल निवासी अम्बेडकर कॉलोनी पुरानी शिवपुरी ने बताया था की थार कार में सवार चार लोगों ने नकली ट्रांजेक्शन दिखाकर मेरे साथ 3 हजार 250 रुपए की धोखाधडी की हैं. अज्ञात चार आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रंमाक 161/2024 धारा- 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया. 

14 अक्टूबर (आज) सतनबाड़ा एवं सुभाषपुरा पुलिस ने आरोपी फबाज पुत्र फरहान उम्र 23 साल निवासी भोपाल, साजिम पुत्र नाजिर आलम उम्र 20 साल निवासी नरसिहंगढ, अंश लोहानी पुत्र रवि लोहानी उम्र 20 साल निवासी भोपाल, अभय उज्जैनिया पुत्र सदाशिव उज्जैनिया उम्र 23 साल निवासी भोपाल को गिरफ्तार किया एवं आरोपियों से 3 मोबाईल व एक थार कार जप्त की. आरोपीगणों को न्यायालय पेश किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सतनवाडा उप निरी. सुनील सिंह राजपूत, थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि. राजीब दुबे, सउनि.बृजेन्द्र कुमार पाठक, प्र.आर. निरंजन सिहं गुर्जर, आर.पवन धाकड, आर.दीपक किरार, आऱ.राहुल वघेल, आर.विमल बोहरे, आर.अभिषेक धाकड, आर. देवेन्द्र धाकड, आर. संजय जाट, आर. शिवराज धाकङ, आऱ. महेश मांझी का सराहनीय योगदान रहा है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!