Press "Enter" to skip to content

सड़क हादसें में पार्षद पति की मौत: अनियंत्रित होकर खेत में गिरी कार, चालक मेडिकल कॉलेज रेफर / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र के जुझाई तिराहा के पास रविवार रात सड़क हादसे में पार्षद पति की मौत हो गई। वहीं कार चालाक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक बल्लेराम उर्फ बंटी कोड़े (45) रविवार रात कार से जा रहा था। वहीं, करुण प्रताप सोलंकी वाहन चला रहे थे। इसी दौरान रात 11 बजे कार जुझाई तिराहा पर अनियंत्रित हो गई और पलट कर खेत में गिर गई। मौके पर पहुंचने परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बंटी कोड़े को मृत घोषित कर दिया। वहीं वाहन चालक करुण को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वार्ड 14 से पार्षद चंचल का पति है मृतक
मृतक बल्लेराम उर्फ बंटी कोड़े नरवर नगर परिषद के वार्ड 14 से पार्षद चंचल कोड़े का पति है। वे रविवार रात कार से रिश्तेदारों को लेने जा रहा था। नरवर थाना प्रभारी केदार सिंह यादव ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!