शिवपुरी में एक चायवाला नई मोपेट बाइक लेने डीजे, डोल, बग्गी के साथ शोरूम पर पहुंचा। यहां उसने मोपेट बाइक की पूजा कर उसे माला पहना कर क्रेन पर लटकवा दिया। बाद में डीजे, ढोल ताशे के साथ चाय वाला बग्गी पर सवार होकर अपनी घर की ओर निकला। इससे पहले उसने अपने साथियों के साथ जमकर डांस किया। जिसने भी चाय वाले के ख़ुशी मनाने का तरीका देखा वह हैरान रह गया।
पुरानी शिवपुरी क्षेत्र के रहने वाले मुरारीलाल चाय बेचते हैं। आज रविवार की शाम मुरारी कुशवाह चाय बाला दुर्गादास राठौड़ चौराहा के पास स्थित बाइक शोरूम पर लूना बाइक खरीदने पहुंचा था। यहाँ वह अपने साथ ढोल डीजे क्रेन और बग्गी को भी साथ लेकर पंहुचा था उसके साथ उनके परिचित भी थी। शोरूम पर मुरारी ने 20 हजार रूपये का डाउन पेमेंट कर 90 हजार की मोपेट फाइनेंस कराई। लेकिन उसने मोपेत को घर ले जाने के लिए 60 हजार रूपये ढोल डीजे क्रेन और बग्गी पर खर्च कर दिए। मुरारीलाल का कहना है कि उनके एक बेटी प्रियंका और दो बेटे राम और श्याम हैं। यह सब वह अपने बच्चों की ख़ुशी के लिए करते हैं।
बता दें कि आज से तीन साल पहले मुरारी कुशवाह ने मोबाइल की बारात निकाली थी। उस वक्त मुरारी कुशवाह ने 12 हजार 500 रुपए का मोबाइल फाइनेंस कराकर अपनी बेटी के लिए खरीदा था। लेकिन मोबाइल को घर तक लाने में 25 हजार रुपए खर्च डीजे बग्गी पर कर दिए थे। उस वक्त यह सब उन्होंने अपनी बेटी के लिए किया था।
बता दें कि मुरारी चाय बाला एसपी कोठी से होकर तेज आवाज में डीजे बजवाता हुआ गुजरा था। तभी कोतवाली पुलिस ने डीजे को बंद कराकर उसे जप्त कर लिया था। कोतवाली प्रभारी रोहित दुबे का कहना हैं कि बिना परमिशन के डीजे को तेज आवाज में बजवाया जा रहा था। पुलिस ने डीजे संचालक और मुरारी कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीजे पर नाचते हुए बाइक लेने निकला चायवाला: जुलूस पर 60 हजार रुपए किए खर्च, क्रेन से हवा में लहराई गाड़ी; केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
- किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का ज्ञापन, पंजीयन तिथि और ऋण वसूली बढ़ाने की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment