Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के दंपती की इंदौर में सड़क हादसे में मौत: एक साल पहले हुई थी शादी, प्रेग्नेंट पत्नी के साथ दर्शन करने देवास जा रहा था / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रहने वाले एक कपल की इंदौर में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों इंदौर से बाइक से मां चामुंडा और तुलजा भवानी के दर्शन करने देवास जा रहे थे। क्षिप्रा ब्रिज के पास उनकी बाइक को एक मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कोलारस तहसील क्षेत्र के रांची गांव के रहने वाले दिलीप धाकड़ (26) इंदौर में किसी टेलीकॉम कंपनी में जॉब करता था। दिलीप की शादी एक साल पहले अशोकनगर जिले की रहने वाली नेहा से हुई थी। दिलीप 9 अक्टूबर को अपने ताऊ के निधन पर तेहरवीं में शामिल होने आया था।

दिलीप ने 6 माह की गर्भवती पत्नी का 10 अक्टूबर को सोनोग्राफी करवाया और रात में ही उसे लेकर इंदौर निकल गया था। शनिवार को वह पत्नी को लेकर बाइक से देवास के लिए निकला था। क्षिप्रा थाना क्षेत्र में बाइक को मिनी ट्रक ने चपेट में ले लिया।

छिप्रा थाना प्रभारी जीएस महोदिया ने बताया कि शिवपुरी के रहने वाले कपल की सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!