Press "Enter" to skip to content

देवीबाबा स्थान पर कुल्हाड़ी, फरसा से किया हमला, युवक हुआ लहूलुहान, गंभीर घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी, मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम चौसीजा में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया. जिसकी शिकायत के बाद दिनारा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार श्रीराम जाटव पुत्र धनीराम जाटव उम्र 50 साल निवासी ग्राम चौसीजा थाना दिनारा ने बताया की 12 अक्टूबर आज दोपहर 12.30 बजे मेरा पुत्र मुनेश उम्र 30 साल एवं राजाराम ग्राम चौजीसा में देवीबाबा के स्थान पर था तभी वहां पर हमारे गांव के सुभाष जाटव, सुरेन्द्र उर्फ हल्के जाटव, जनवेद जाटव, रास्वरूप जाटव आए और विवाद करने लगे, विवाद करने से मना किया तो मारपीट की और कुल्हाडी से हमला कर दिया. जनवेद ने मुनेश में फरसा मारा जो उसको सिर मे लगा. सुरेन्द्र व रामस्वरूप ने लाठीयो से मारपीट की. घायल को करैरा के स्वास्थ्य लकेंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ से मुनेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया हैं जहाँ उसका इलाज जारी हैं. दिनारा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!