शिवपुरी के करैरा कस्बे में रात को एक एएसआई को सड़कों पर भागते हुए देखकर लोग अचंभित रह गए। बाद में जानकारी मिली कि एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान रात में गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को फिट रहने का संदेश दे रहे थे।
मोबाइल बोलेरो में रात्रि गश्त के दौरान एएसआई चौहान ने जवानों को दौड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि रात की गश्त के दौरान अक्सर पुलिसकर्मियों को नींद आने की समस्या होती है, लेकिन अपराधों को रोकने के लिए सतर्क रहना जरूरी है।
सक्रिय रहना जिम्मेदारी नहीं जरूरी है
एएसआई चौहान ने कहा कि रात में पुलिस का सक्रिय रहना केवल उनकी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह बाजार में बदमाशों की हरकतों को रोकने का एक महत्वपूर्ण उपाय भी है। उन्होंने जवानों को समझाया कि अगर पुलिस बल खुद फिट रहेगा, तो अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से पालन कर पाएगा।
जवानों ने भी लगाई दौड़
गुरुवार की रात एएसआई चौहान के साथ गश्त के दौरान जवानों ने भी दौड़ लगाई, जिससे उन्होंने न केवल अपनी फिटनेस बढ़ाई, बल्कि यह भी साबित किया कि जब पुलिस बल सक्रिय और जागरूक होता है, तो अपराध की संभावनाएं कम होती हैं।

एएसआई शैलेंद्र सिंह चौहान ने रात के अंधेरे में अचानक लगाई दौड़, लोग हुए हैरान, फिट रहने का दिया संदेश / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment