Press "Enter" to skip to content

कोलारस विधानसभा के ग्राम बारोद में सड़क एवं उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन हुआ / Shivpuri News

शिवपुरी: आज ग्राम बारोद में मध्य प्रदेश शासन के महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि माननीय श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, केंद्रीय संचार एवं उत्तर-पूर्व क्षेत्र विकास मंत्री, भारत सरकार की उपस्थिति में खतोरा से बारोद मार्ग (लंबाई: 3 कि.मी.) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस योजना के तहत 168.17 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से यह सड़क निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 55.08 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र बारोद का भी भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।

इस ऐतिहासिक अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रद्युम्न सिंह तोमर, ऊर्जा मंत्री, मध्य प्रदेश शासन और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री, महेन्द्र सिंह यादव, विधायक, विधानसभा कोलारस, एवं माननीया श्रीमती नेहा यादव, अध्यक्ष, जिला पंचायत शिवपुरी, ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दी।

यह विकास कार्य क्षेत्र की जनता के लिए स्वास्थ्य और परिवहन सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार लाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!