शिवपुरी: जनमन आवास योजना के तहत देश का पहला दूसरा और तीसरा आवास बना, और अब पहली, दूसरी और तीसरी जनमन कालोनी भी शिवपुरी में बन चुकी है। यहां जल्दबाजी में दो आदिवासियों के जनमन आवास को 33 केवीए बिजली लाइन के नीचे स्वीकृत कर दिया गया था।
यहां जनमन आवास के तहत बनाई जाने वाली कालोनी का जल्दबाजी में सर्वे किया गया था। इस लापरवाही के कारण बिजली विभाग ने शिवपुरी जनपद सीईओ गिर्राज शर्मा सहित सरपंच को नोटिस थमा कर अधूरे बने जनमन आवासों को हटाने की बात कहीं है। ऐसा न करने पर संवैधानिक कार्यवाही करते हुए मामला दर्ज कराने की बात नोटिस में कही गयी है।
दो हितग्राही आवास से हो सकते है वंचित
कुछ महीने पहले शिवपुरी जनपद की चन्दनपुरा पंचायत में जनमन आवास योजना के तहत कालोनी बनाने के लिए सर्वे हुआ था। इस सर्वे के बाद इस जनमन कालोनी के 40 से भी ज्यादा मकानों को हितग्राहियों द्वारा बनाना शुरू किया गया। अधिकतर हितग्राहियों के खाते में आवास की तीसरी किस्त भी आ चुकी है। ज्यादातर आवास बन भी चुके हैं।
इस कालोनी में अधिकारियों के गलत सर्वे के कारण दाताराम आदिवासी पुत्र बबलू आदिवासी और अतर सिंह आदिवासी को आवास बनाने की स्वीकृति दे दी गई थी। दोनों के खाते में दो क़िस्त भी आ चुकी है। दोनों ने आवास की दीवारों का निर्माण कर कमरे भी बना लिए थे। छत के ऊपर से गुजरी बिजली की 33 केवीए लाइन के कारण आवासों का निर्माण कार्य रोक दिया गया था।
पिछले दो माह से उनके आवास अधूरे पड़े हुए हैं। दोनों आवासों का तय निर्माण न होने के चलते तीसरी किस्त भी रोक दी गई है। जिससे दाताराम आदिवासी और अतर सिंह आदिवासी के आवास का सपना अधर में लटका हुआ है।
बिजली विभाग ने चन्दनपुरा पंचायत में 33 केवीए बिजली के लाइन ने नीचे बनाये गए अधूरे आवास को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में है। बिजली लाइन को आवासों के ऊपर से हटाने को लेकर बिजली विभाग से बात चल रही है।

जल्दबाजी में बिजली लाइन के नीचे बना दिए जनमन आवास: अधूरे बने आवास को हटाने के लिए बिजली विभाग ने थमाया नोटिस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment