Press "Enter" to skip to content

स्मैक के ओवरडोज से हुई 17 वर्षीय नाबालिक की मौत, झाड़ियों में मिला शव, माँ के साथ मजदूरी करने कोलारस गया था मृतक / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करौंदी कॉलोनी में रहने बाले युवक का शव कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत झाड़ियों में मिला हैं. पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जाँच शुरू कर दी हैं.

जानकारी के अनुसार फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले करौंदी कॉलोनी में रहने वाला मनीष राठौर पुत्र गंगाराम राठौर उम्र 17 साल कल रविवार को अपनी मां के साथ कोलारस मजदूरी करने गया हुआ था। जहां उसने मां का मोबाइल चुराकर उसको गिरवी रखकर स्मैक ली। जिसके बाद उसको स्मैक का ओवरडोज हो गया। जिसका शव रविवार की रात कोलारस थाना क्षेत्र में झाड़ियों में मिला. पुलिस ने शव का पीएम कराकर जाँच शुरू कर दी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!