Press "Enter" to skip to content

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल के डॉक्टर पर लगाएं लापरवाही के आरोप, किया हंगामा / Shivpuri News

शिवपुरी के जिला अस्पताल में रविवार की रात एक मरीज को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, वही परिजनों ने जिला अस्पताल में पद्यस्त ड्यूटी डॉक्टर पर लापारवाही बरतने के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने परिजनों को समझाइस देते हुए हंगामे को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार शहर के संजय कॉलोनी में रहने वाले सुरेश रजक पुत्र ठाकुरलाल रजक उम्र 45 साल को रविवार को रात साढ़े 10 बजे घबराहट हुई थी। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां 11 बजे उसकी मौत हो गई। वही मृतक के परिजनों ने डॉक्टर पर उपचार में लापारवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मृतक के परिजनों को पीएम कराने की बात कही पर परिजन राजी नहीं हुए। जिसके बाद रात साढ़े 12 बजे पुलिस की समझाइस के बाद परिजन शांत हुए और शव को घर लेकर घर की ओर रवाना हुए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!