Press "Enter" to skip to content

सायबर सेल पुलिस ने बैंक से 21 हजार रुपए वापस कराए, गलत खाते में हो गया था ट्रांजेक्शन / Shivpuri News

शिवपुरी: सायबर सेल टीम ने गलत ट्रांजेक्शन के कारण दूसरे खाते में गई 21000 रुपए की राशी वापस कराई गई.

23 जुलाई को गंगाराम धाकड निवासी नबाव साहब रोड शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराई थी. कि मेरे खाते से 21 हजार रूपए गलत यूपीआई के कारण अन्य खातें में ट्राजेक्शन हो गए है.
पुलिस जाँच में खाते से ट्रांसफर की 21 हजार रुपए की राशि बैंक ऑफ बरौदा के खाते में ट्रांसफर होना पाया. बैंक से सम्पर्क कर 21 हजार रूपए शिकायतकर्ता को वापस कराए गए. शिकायतकर्ता ने सायबर सेल टीम एवं पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया.
सरानीय भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट, सउनि. अजय पाल, कार्य.प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आलोक व्यास, मानवेद्र गुर्जर की अहम भूमिका रहीं.

सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है.
• फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
• किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें ।
• अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।
• अनजान वेबसाइट पर हमें लोगिन नहीं करना चाहिए। ओटीपी साझा न करें ।
नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!