शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाले सिलानगर में पत्नी और उसके प्रेमी ने मकान पर कब्ज़ा कर लिया हैं. 2 महीने से पुत्र को कहीं गायब कर दिया हैं. जिसका पता अभी तक नहीं चला हैं.
जानकारी के अनुसार सालिगराम लोधी पुत्र बादामसिंह लोधी निवासी ग्राम सिलानगर थाना अमोला ने बताया की 2 साल से मेरी तबियत ख़राब रहती हैं. अहमदाबाद (गुजरात) में बीमारी का इलाज करा रहा था साथ ही वहीं काम करता था. इसी बीच में मेरी पत्नि राजकुमारी लोधी ने ग्वालियर के छोटू ठाकुर से संबंध बना लिए थे. जिसके बाद इसकी शिकायत अमोला थाने में की गई.
1 अक्टूबर को अहमदाबाद से इलाज कराकर पति वापस अपने घर सिलानगर आया तो पत्नी छोटू ठाकुर को अपने साथ रखे हुए मिली. जब विरोध किया तो धमकी दी गई. 2 महीने से पुत्र संजय लोधी उम्र 15 साल को कहीं गायब करवा दिया हैं. जिसका अभी तक पता नहीं लग सका हैं. साथ ही सिलानगर में स्थित मकान पर पत्नी और प्रेमी ने कब्जा कर लिया हैं. पीड़ित ने बताया की गाँव में मेरी गल्ले की दुकान थी. इसी दौरान छोटू ठाकुर और पत्नी के बीच बातचीत होने लगी. तभी से यह संपर्क में आ गए.
पीड़ित पति ने एसपी से मकान से कब्ज़ा हटाने सहित पुत्र को जल्द खोजने की मांग की हैं.

अहमदाबाद गुजरात में मजदूरी कर बीमारी का इलाज करवाता रहा पति, इधर पत्नी प्रेमी के साथ रहने लगी, 2 माह से पुत्र भी लापता, मकान पर किया कब्ज़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नियमितीकरण व वेतन विसंगति सहित मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन का ऐलान / Shivpuri News
- करैरा में EOW की बड़ी कार्रवाई: ₹20 हजार की रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथ गिरफ्तार, JE मुख्य आरोपी / Shivpuri News
- गलत शिकायतों से मेले में बाधा डालने की कोशिश, आयोजक ने कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में शिवपुरी में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- घर में घुसे चोर, पीछा करने पर पिता-पुत्र पर पथराव; चार बाइक छोड़कर फरार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment