Press "Enter" to skip to content

भोपाल लाठीचार्ज में शिवपुरी के अतिथि शिक्षक घायल: विरोध में सभी अतिथि शिक्षकों ने लिया सामूहिक अवकाश / Shivpuri News

शिवपुरी: नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेश भर के अतिथि शिक्षक 2 अक्टूबर को भोपाल में जुटे थे। जहां सभी अतिथि शिक्षकों ने प्रदर्शन किया, इस दौरान प्रशासन ने लाठीचार्ज कर दी थी। इस लाठीचार्ज में शिवपुरी के कई महिला और पुरुष अतिथि शिक्षक घायल हो गए थे। इसके विरोध में आज यानी गुरुवार को शिवपुरी जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में पदस्थ अतिथि शिक्षकों ने विद्यालय से सामूहिक अवकाश लिया है।

अतिथि शिक्षकों के साथ भोपाल में प्रदर्शन करने पहुंचे अतिथि शिक्षक संघ शिवपुरी के जिला अध्यक्ष कांतिलाल बरार ने कहा कि नियमितीकरण की अपनी जायज मांग को लेकर भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन कर रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज किया गया है। इनमें से खनियाधाना ब्लॉक के नयागांव के मिडिल स्कूल के अतिथि शिक्षक सुरेंद्र लोधी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी के विरोध में आज शिवपुरी जिले के सभी अतिथि शिक्षक सामूहिक अवकाश पर है।

बामौरकलां के सभी शिक्षक अवकाश पर

जन शिक्षा केंद्र बामौरकला के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय विद्यालय के अतिथि शिक्षक सामूहिक अवकाश पर है। बामौरकलां अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र लोधी ने बताया कि भोपाल अपनी जायज मांग को लेकर एकजुट हुए अतिथि शिक्षकों के साथ की गई बर्बरतापूर्वक लाठीचार्च से कई अतिथि शिक्षक घायल हुए हैं। इसी के विरोध में आज जिले के साथ बामौरकला जन शिक्षा केंद्र के सभी विद्यालयों के करीब 11 अतिथि शिक्षक सामूहिक अवकाश पर है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!